फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   70% of voters did not submit their SIR forms.

Deoria News: 70 प्रतिशत मतदाताओं ने नहीं जमा किया एसआईआर फॉर्म

Tue, 25 Nov 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
70% of voters did not submit their SIR forms.
रुद्रपुर। चार दिसंबर तक एसआईआर डेटा को ऑनलाइन कराना तहसील प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। मतदाताओं की सुस्ती ने बीएलओ की मुसीबतें बढ़ा दी है। पंचायत, बेसिक शिक्षा, आंगनबाड़ी के साथ लेखपालों की ड्यूटी लगने के बाद भी एसआईआर की फिडिंग रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है।
विज्ञापन

मोहल्लों में भ्रमण करने के बाद वोटर एसआईआर फाॅर्म भर कर वापस करने में रुचि नहीं दिखा रहे है। मंगलवार की शाम तक करीब 70 प्रतिशत मतदाताओं ने बीएलओ को फॉर्म भरकर नहीं लौटाया है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र में 3,24,661 वोटरों का प्रगाढ़ पुनरीक्षण मतदाता सूची के तहत एसआईआर फॉर्म भरा जाना है। क्षेत्र के 344 बूथों पर बीएलओ और पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार कुल वोटरों में से मंगलवार की शाम तक 30 प्रतिशत डेटा एप पर फीड हो पाया। अब तक 97,417 वोटरों ने फॉर्म भर कर वापस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेटा के अभाव में फिडिंग काम प्रभावित होने पर तहसील प्रशासन ने पंचायत विभाग, आंगनबाड़ी, लेखपाल और बीएलओ के सहयोग में बूथ के प्रधानाध्यापकों की भी ड्यूटी लगा दी है, बावजूद वोटरों की सुस्ती से एसआईआर काम प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed