{"_id":"6853068fa9e56baa3a0232fe","slug":"69-electricity-consumers-connections-cut-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-156297-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 69 बिजली उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 69 बिजली उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन
Thu, 19 Jun 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी करते मिले दो उपभोक्ता
बिजली निगम के अभियान से मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देश पर गौरी बाजार इलाके में बुधवार को बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर मेगा ड्राइव अभियान चलाया। एक्सईएन ऋषिकेश सिंह यादव के नेतृत्व में कालावन फीडर के इंदूपुर चौराहा समेत दर्जनों मोहल्लों में पांच टीमों ने सुबह से चेकिंग शुरू कर दी। 178 कनेक्शन की जांच में दो उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। इनके विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। 69 घरों का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे गए।
इन उपभोक्ताओं पर करीब 21 लाख रुपये का बिल बकाया है। चेकिंग के दौरान 2.36 लाख रुपये बकाया वसूले गए। एक्सईएन ने लोगों से अपील की है कि विच्छेदन तिथि के पहले अपना बकाया बिल जमा का दें। बिजली चोरी न करें। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी उपभोक्ताओं को सही एवं समय पर बिल प्रदान करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।