फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   67 found positive in deoria

बैंककर्मी, स्वास्थ्यकर्मी समेत 67 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Wed, 12 Aug 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
67 found positive in deoria
बैंककर्मी, स्वास्थ्यकर्मी समेत 67 की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के बाबू की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज रेफर
अब तक 16 लोगों की हो चुकी है मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 2187
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना का ग्राफ जिले में कम नहीं हो रहा है। बुुधवार को 67 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें तीन बैंककर्मी और एक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। संक्रमितों की संख्या 2187 हो गई है। अब तक कोरोना से जिले में 16 की मौत हो गई। सीएमओ कार्यालय के संक्रमित एक बाबू की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है।
चकरा गोसाई एसबीआई बैंक के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के उत्कर्ष बैंक का एक कर्मचारी और भटनी एसबीआई के एक बैंककर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले पिता-पुत्र बघौचघाट कस्बा में किराए की मकान में रहते हैं। पकहां मोड़ पर किराना की दुकान किए हैं। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दुकान पर आने-जाने वाले ग्राहक सहमे हैं। राघव नगर के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कैलाशपुरी मोहल्ले के दो लोग संक्रमित हुए हैं। खुखुन्दू पीएचसी का एक स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ कार्यालय में तैनात एक बाबू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड-19 अस्पताल सेंट्रल एकेडमी में भर्ती किया गया था। अचानक सांस लेने में इनको तकलीफ होने लगी। आनन-फानन गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर किया गया। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि बिना लक्षण वाले मरीजों को होम क्वारंटीन और लक्षण वालों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

प्रधान, सीएचसी के एलटी और सीओ ने संभाला काम
रुद्रपुर। वैश्विक महामारी में देवदूत बने रुद्रपुर क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं की दाद दी जा रही है। वे संक्रमितों के बीच रहकर ड्यूटी करने के दौरान संक्रमित हुए। ये योद्धा कोरोना को हराकर फिर से सेवा में जुटे हैं। संक्रमण का शिकार होने के बाद उन्होंने न केवल बीमारी को मात दी बल्कि दोबारा पूरे जोश-खरोश से काम पर लौटकर नजीर पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर के सीओ अंबिका प्रसाद चार माह से लगातार कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करते हुए संक्रमित हो गए। उन्होंने रुद्रपुर सर्किल के कंटेनमेंट जोन में काम करने के अलावा रेलगाड़ियों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों की देवरिया रेलवे स्टेशन पर अगवानी की। इस दौरान किसी पॉजिटिव के संपर्क के आने से कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित होने के बाद उन्हें देवरिया में भर्ती कराया गया। दस दिन में कोरोना को हराकर सीओ दोबारा काम पर लौट आए हैं। वह अपने नियत कार्यक्रम के तहत पुलिस में सेवा दे रहे हैं। सीएचसी के एलटी राजेश गुप्ता रुद्रपुर सैंपलिंग सेंटर पर लगातार कार्य करने के दौरान संक्रमित हो गए। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। उन्हें 25 दिनों तक कोरोना से जंग लड़नी पड़ी। आखिरकार उन्होंने कोरोना को मात दे दी। कोरोना से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद भी वह हिम्मत नहीं हारे। कोरोना को हराकर लौटे एलटी अब दोबारा सीएचसी के लैब में ड्यूटी कर रहे हैं। गौरीबाजार प्रधान संघ के अध्यक्ष राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के पुत्र विश्वविजय निषाद भी कोरोना काल में कोरोना योद्धा के तौर पर लगातार सेवा देते रहे। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर प्रवासी मजदूरों में राहत किट बटवाने से लेकर उनकी सुविधा का इंतजाम कराने में योगदान दिया। इस दौरान कोरोना की चपेट में आने से उन्हें दस दिन घर पर आइसोलेट रहकर इलाज कराना पड़ा। कोरोना से उबरने के बाद विश्वविजय फिर जनता की सेवा में जुटे हैं। कोरोना काल में नागरिक धर्म का पालन करते हुए महामारी की चपेट में आए डहरौली के प्रधान अभिषेक यादव और भाजपा नेता राजू गुप्ता भी कोरोना को हराकर कोरोना को हराने के काम में लगे हैं।
बैंक परिसर को सैनिटाइज कराया गया
रामपुर कारखाना। स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक समेत तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके चलते आनन-फानन बुधवार को बैंक बंद कर परिसर का सैनिटाइजेशन कराया गया। जानकारी मिलते ही बैंक से लेन-देन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। एसबीआई रामपुर कारखाना शाखा में प्रबंधक समेत लगभग एक दर्जन कर्मचारी कार्यरत हैं। बैंक से लगभग 70 हजार खाताधारक जुड़े हुए हैं। बुधवार को शाखा प्रबंधक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। उनकी रिपोर्ट पास आते ही बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। बैंक को तत्काल बंद कर सभी कर्मचारियों का एंटीजन टेस्ट कराया गया। इसमें हेड कैशियर के साथ एक और कर्मचारी संक्रमित पाए गए। जबकि अन्य कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शाम को बैंक परिसर को सैनिटाइजेशन कराया गया। बैंक कर्मचारियों के पास ही मिलने की जानकारी होते ही कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। बैंक से तीन ग्राहक सेवा केंद्र भी जुड़े हुए हैं। जिसके संचालक रोजाना बैंक पहुंचकर लेन-देन करते हैं।

ग्राहक सेवा केंद्रों पर जाने वाले भी हैं सशंकित
एसबीआई की रामपुर कारखाना शाखा से हजारों खाताधारक जुड़े हैं। बैंक से तीन ग्राहक सेवा केंद्र भी लेन-देन करते हैं। ग्राहक सेवा केंद्रों पर अंगूठा लगाकर रोजाना सैकड़ों लोग जमा निकासी करते हैं। शाखा प्रबंधक समेत तीन कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद इनके संपर्क में आए लोगों को भी जांच करानी होगी। मंगलवार को ही लगभग 200 लोगों ने बैंक में जमा निकासी और अन्य कार्य निपटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed