{"_id":"6a19dce359051251ec010b35","slug":"63-cases-of-english-liquor-recovered-from-scorpio-smuggler-fled-leaving-the-vehicle-deoria-news-c-208-1-deo1033-183092-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्कॉर्पियो से 63 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गाड़ी छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्कॉर्पियो से 63 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गाड़ी छोड़कर भागा
Sat, 30 May 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 30 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो से 63 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर मौके से भाग गए। श्रीरामपुर पुलिस शुक्रवार को संदिग्धों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार की ओर शराब की खेप ले जाई जा रही है। पुलिस टीम ने बंकुल मोड़ के पास घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस से घिरता देख तस्कर वाहन छोड़कर भाग गए। तलाशी के दौरान वाहन से 63 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
प्रभारी एसओ विपिन कुमार यादव ने बताया कि बंकुल मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद