फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बर्धवान को 5 - 1 से हरा नेपाल बना फाइनल विजेता

बर्धवान को 5 - 1 से हरा नेपाल बना फाइनल विजेता

Mon, 08 Jan 2018 10:58 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
बर्धवान को 5 - 1 से हरा नेपाल बना फाइनल विजेता
भागलपुर में फुटबाल के फाइनल मैच के विजेता टीम को ट्राफी देते ग्राम प्रधान गुलाब चंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
भागलपुर । सद्भावना समिति भागलपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को वर्धमान और नेपाल के बीच खेला गया। इसमें नेपाल की टीम ने वर्धमान को 5-1 से हराकर मैच का ट्राफी अपने नाम कर लिया। नेपाल के अनूप गुरूंग को मैन आफ द सीरीज घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। मुख्य अतिथि जदयू के प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि रामराज यादव, अनिल जायसवाल ने फीता काट व तिरंगा गुब्बारा आकाश में छोड़ कर मैच का शुभारंभ किया। खेल में वर्धमान और नेपाल की टीम ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया । नेपाल की टीम ने खेल के पहले हाफ में एक गोल कर वर्धमान को दबाव में ला दिया। दूसरे हाफ के खेल में नेपाल के खिलाड़ियों ने 4 गोल कर अपनी टीम को मजबूत स्थित ला दिया। खेल के आखिरी समय तक गोल करने के जूझती रही वर्धमान की टीम सिर्फ एक गोल करने में सफल रही और नेपाल की टीम इस फ़ाइनल मैच में 5 - 1 से विजेता हुई। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजक संरक्षक फिरोज खान उर्फ बुलेट भाई, अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, रामानंद यादव, रिंकू जायसवाल, नाजिर अहमद, महबूब अहमद, सुशील चौरसिया, लालू यादव, विपिन जायसवाल, डॉ. अमित पटेल, बीके सिंह, संजय कुमार यादव, नूरआलम, सुजीत जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed