फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दीपावली पर दीयों से जगमग हुआ शहर, पटाखे फोड़ मनाई खुशियां

दीपावली पर दीयों से जगमग हुआ शहर, पटाखे फोड़ मनाई खुशियां

Thu, 19 Oct 2017 06:42 PM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर दीयों से जगमग हुआ शहर, पटाखे फोड़ मनाई खुशियां
देवरिया। दीपावली पर शहर से लेकर देहात तक दीयों से जगमग हो उठे। लोगों ने विधिविधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की। मकानों को झालरों से सजाया गया तो दीयों की सुंदरता भी देेखते बनती थी। बच्चों ने पटाखा, फूलझड़ी छोड़ी। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशी मनाई गई। यह क्रम देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

त्योहार की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी। लोग घरों की साफ-सफाई करने में लगे थे। घर के आसपास भी सफाई कराई गई। धनतेरस के दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की थी। बुधवार को भी बाजारों में रौनक रही। लोगों ने जरूरी सामान खरीदा। गुरुवार की सुबह से बाजारों में भीड़ जुटने लगी थी। बचे हुए सामनों और मिठाई की खरीदारी की जा रही थी। लोग पूजन के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीद रहे थे। तीन बजे के बाद लोग घरों की तरफ जाने लगे। शाम को तेल और बाती डालकर दीया जलाया। देवस्थलों पर दीये रखे गए। घरों को अच्छे ढंग से सजाया गया। झालरों की रोशनी में पूरा शहर अलग दिख रहा था। शाम होते ही प्रमुख स्थानों पर सन्नाटा हो गया था। सड़क पर साधन के न चलने से लेट चलने वालों के लिए दिक्कत हुई। रात होते ही पटाखों की गूंज चारो तरफ सुनाई देने लगी। देर तक लोग पटाखे फोड़ते रहे। गांव से शहर तक रोशनी-रोशनी दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed