{"_id":"59c3f7084f1c1b96688b5caf","slug":"61506014984-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अग्रसेन की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाम पांच बजे के करीब निकली यह शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। हाथी, घोड़े और बैंडबाजे की धुन रोमांच पैदा कर रहे थे।
ठठेरी गली स्थित महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। रथ पर अग्रसेन महराज की झांकी सजाई गई थी। इसके आगे स्काउट, गाइड के बच्चे चल रहे थे। झांकी के पीछे नन्हें, बच्चे चल रहे थे तो उसके पीछे महिलाएं। सबसे पीछे पुरुषों की कतार थी। सदर कोतवाली चौराहे पर अग्रसेन महराज के चित्र लगाए गए थे। यहां पर जब शोभायात्रा पहुंची तो दीप जलाकर पूजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोगों में फलाहार वितरित किया गया। इसके पहले महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कुर्सी दौड़ जूनियर में अनुज अग्रवाल, ख्याति, पल्लवी विजेता रहीं। सीनियर वर्ग में उज्वल, ध्रुव, रितिका विजेता बनी। महिला कुर्सी दौड़ में कमला और मोही का दबदबा रहा। इस दौरान अशोक अग्रवाल, विवेक कमानी, आनंद झुनझुनवाला, प्रियांशु अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल आदि ने भाग लिया।