फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चिकित्सक से दुर्व्यवहार करने वाले दो लोगों पर केस दर्ज

चिकित्सक से दुर्व्यवहार करने वाले दो लोगों पर केस दर्ज

Fri, 11 Aug 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक से दुर्व्यवहार करने वाले दो लोगों पर केस दर्ज
गौरी बाजार। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है। घटना को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में नाराजगी है। उन्होंने रात्रिकालीन आकस्मिक चिकित्सा सेवा ठप करने की चेतावनी दी है। सीएचसी के डॉक्टर बीएन गिरि के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में अधीक्षक ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में उल्लेख किया गया था कि गुरुवार की रात 10:30 बजे डॉ. गिरी आकस्मिक सेवा की ड्यूटी पर थे। इसी बीच क्षेत्र के एक गांव के दो युवक डेढ़ वर्षीय बच्चे को लेकर सीएससी आए। बच्चे का उपचार हो ही रहा था कि साथ आए लोग आपा खो बैठे और चिकित्सक को गाली देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। जान-माल की धमकी भी दी। इसकी सूचना यूपी-100 पर दी गई, लेकिन पुलिस के विलंब से पहुंचने के कारण युवक भाग निकले। शुक्रवार की दोपहर में चिकित्सकों का एक दल थाने में जाकर सुरक्षा की मांग की। चिकित्सकों का कहना है आए दिन इस तरह की घटनाओं से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि सीएचसी पर रात में सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed