{"_id":"598c9c1d4f1c1b8a068b46af","slug":"61502387229-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नामजद लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात नामजद लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा का केस
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सीसी रोड में प्रधान कमलेश सिंह के घर गोली चलाने वाले सात लोगों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास और बलवा का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना के पीछे 10 दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है।
भलुअनी के सुकई परसिया गांव के प्रधान और शांति निकेतन इंटर कॉलेज टेकुआ के प्रबंधक कमलेश सिंह की सीसी रोड पर मकान है। बुधवार की रात आठ बजे कुछ युवक पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। संयोग से गोली किसी को लगी नहीं। बदमाशों ने ईंट-पत्थर भी चलाया था। इससे खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। सूचना के बाद सीओ सिटी संदीप सिंह और प्रभारी कोतवाल परमाशंकर यादव मौके पर पहुंचे और चार खोखे बरामद किया। सीओ सिटी संदीप सिंह ने प्रधान कमलेश सिंह से पूछताछ कर हमलावरों के बारे में जानकारी ली। पूछताछ में पता चला कि 10 दिन पहले अपूर्व ऊर्फ कुणाल मल्ल से उनके परिवारवालों का विवाद हुआ था। कमलेश सिंह ने अपूर्व मल्ल उर्फ कुणाल, रत्नेश मिश्र, आशुतोष मिश्र, शैलेष तिवारी, अश्वनी मणि ऊर्फ बजरंगी, राकेश यादव और अमर जायसवाल के खिलाफ हत्या के प्रयास और बलवा की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सदर कोतवाली थाने के एसएसआई परमाशंकर यादव का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।