{"_id":"68a8bce5f1002f223e055f34","slug":"60-villages-lost-power-due-to-fault-and-tripping-deoria-news-c-208-1-deo1010-161398-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फाॅल्ट और ट्रिपिंग से 60 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फाॅल्ट और ट्रिपिंग से 60 गांवों की बिजली गुल
Sat, 23 Aug 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। बृहस्पतिवार की दोपहर से शुक्रवार दोपहर तक करीब 24 घंटे तक क्षेत्र के 60 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होन पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, बनकटिया दूबे उपकेंद्र की आपूर्ति सलेमपुर से होती है, जिसकी दूरी करीब 24 किमी है। अक्सर ओवर करंट, पोल पर घास-फूस चढ़ने या चिड़िया के बैठने के कारण लाइन में फाॅल्ट आ जाता है।
निगमकर्मी लगातार बारिश में फाॅल्ट ढूंढने में जुटे रहे, मगर देर रात तक सफलता नहीं मिली। इस बीच ब्रेकडाउन और ओवर करंट की वजह से दिक्कत और बढ़ गई। उपभोक्ता सुबह से शाम तक बिजली निगम को फोन करते रहे, मगर राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
इस संबंध में जेई अवधेश प्रसाद ने बताया कि फाल्ट ढूंढ़ने में पूरी टीम लगी रही। शुक्रवार की दोपहर तक समस्या का पता चलने के बाद मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई। संवाद