Fire In Deoria: 60 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 42 किसानों की फसल जली
आंखों के सामने खेत में पक कर तैयार गेहूं की फसलों को जलता देख किसानों की आंखें भर आईं। एक सप्ताह पहले बारिश और तीन महीने छुट्टा पशुओं से फसल बचा कर रखने के बाद जब खेत में आग लगी तो किसान बदहवास हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सिंहपुर से निकली आग की चिंगारी ने देवरिया जिले के कन्हौली गांव में जमकर तांडव मचाया। आग की चपेट में आने से भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 42 किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटों को देख अगल बगल गांव के किसान परेशान रहे। आग से करीब 60 एकड़ गेहूं की जलकर जलकर नष्ट हो गई। फायर बिग्रेड और गांव वालों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
बुधवार की दोपहर सिंहपुर गांव के ब्रम्हस्थान के करीब एक खेत में आग पकड़ लिया। पछुआ हवा के झोंकों से आग देवरिया जिले के सरेह में पहुंच गई। देखते ही देखते किसानों की फसल धूं-धूं कर जलने लगी। आग की लपटों को देख कई गांव के किसान आग बुझाने को दौड़ पड़े। आबादी के करीब आग पहुंचता देख लोग सहम गए। करीब एक घंटे तक आग ने तबाही मचाई।
आग से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्न्तयामी सिंह, बलवंत यादव, लीलावती देवी, अरुण प्रताप सिंह, रामअवध यादव, अनिल, मुकेश विश्वकर्मा, आत्मा तिवारी, पप्पू सिंह, अशोक सिंह, मुक्तेश्वर सिंह, अजीत प्रताप सिंह, महाप्रताप सिंह आदि किसानों की फसल जल गई। गोरखपुर और देवरिया जिले से पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने राजस्व टीम के साथ आग से हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने लेखपालों से आग से नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
छुट्टा पशु और बारिश से बचाया, अब आग ने छी ली गाढ़ी कमाई
आंखों के सामने खेत में पक कर तैयार गेहूं की फसलों को जलता देख किसानों की आंखें भर आईं। एक सप्ताह पहले बारिश और तीन महीने छुट्टा पशुओं से फसल बचा कर रखने के बाद जब खेत में आग लगी तो किसान बदहवास हो गए। किसान बलवंत यादव, अनिल विश्वकर्मा, मुकेश, पप्पू सिंह, अजीत प्रताप ने कहा कि गेहूं की बुआई के साथ ही फसल बचान के लिए दिन रात खेतों में रखवाली की गयी। एक सप्ताह पहले बारिश से पैदावार भी प्रभावित हुई। घर में गेहूं आने की उम्मीद बनी थी, लेकिन आग ने सामने आया हुआ निवाला छीन लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्न्तयामी सिंह ने प्रशासन से कंबाइन मशीनों के साथ भूसा बनाने वाले मशीनों को चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि खेत में पड़े डंठल से आग लगने की संभावना प्रबल हो जा रही है। ऐसे में प्रशासन कंबाइन के साथ रीपर चलाने की अनुमति दे, ताकि लोग खेतों में रहकर जल्द से जल्द गेहूं और भूसा बनाने का कार्य करा सके। खेत में डंठल छोड़ने से कई जगहों पर आग लग जा रहा।