{"_id":"615de2cd8ebc3e62653972d3","slug":"5hours-power-cut-in-officers-colony-deoria-news-gkp41197968","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 घरों और 50 दुकानों की पांच घंटे तक रही गुल बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 घरों और 50 दुकानों की पांच घंटे तक रही गुल बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 घरों और 50 दुकानों की पांच घंटे तक रही गुल बिजली
देवरिया। मेडिकल कालेज के लिए केबल बिछाने के कार्य के कारण बस स्टेशन के पास और अफसर कालोनी की बिजली बुधवार को करीब पांच घंटे तक गुल रही है। इसके चलते दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मेडिकल कालेज के उपकेंद्र के लिए 33 हजार बोल्ट की अंडर ग्रांउड केबल का कार्य बुधवार को होने के कारण एसपी आफिस के सामने लगे ट्रांसफार्मर के फ्यूज को निगम के कर्मचारियों ने हटा दिया। जिससे बस स्टेशन के पास स्थित करीब पचास दुकानों की बिजली गुल हो गई। जबकि आफिसर्स कालोनी के उपभोक्ताओं के घर की बिजली बाधित हो गई। इसके कारण इन घरों और दुकानों में बिजली से चलने वाले उपकरण नहीं चलाए जा सकें। गर्मी का मौसम होने के कारण अफसर कालोनी के निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि लोक निर्माण विभाग की भी बिजली इससे प्रभावित रही है। जेई पुष्कर उपाध्याय ने बताया कि केबल का काम होने के कारण कुछ देर तक बिजली बाधित रही है। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।