फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   57 women nasbandi

चलाए गए अभियान में 57 महिलाओं ने कराई नसबंदी

Tue, 11 Aug 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
57 women nasbandi
चलाए गए अभियान में 57 महिलाओं ने कराई नसबंदी
विज्ञापन

जुलाई में चला जनसंख्या स्थिरता पखवारा में महिलाओं में दिखी जागरूकता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महामारी के बीच परिवार नियोजन को लेकर 11 से 31 जुलाई तक विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवारा का आयोजित हुआ। इसमें 57 महिलाओं ने परिवार नियोजन की जिम्मेदारी निभाते हुए नसबंदी कराई।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य इकाइयों और समुदाय में गर्भ निरोधक साधनों के वितरण के दौरान शारीरिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया गया। ट्रूनेट मशीन से कोरोना की जांच के बाद ही महिलाओं को नसबंदी की सुविधा प्रदान की गई। पहले चरण में इच्छुक दंपतियों का पंजीकरण किया गया। दूसरे चरण में परिवार नियोजन सेवा प्रदायगी पखवारा का आयोजन किया गया। आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी और एएनएम ने इस दौरान परिवार नियोजन के प्रति प्रेरित किया। आशा कार्यकर्ताओं ने उन घरों में विशेष रूप से संपर्क किया, जहां नव-विवाहित दंपति रह रहे हैं। आशा कार्यकर्ता इन लोगों को परिवार नियोजन की महत्ता बताते हुए उनकी पसंद के अनुसार गर्भ निरोधक साधन जैसे माला-एन, छाया, सी पिल्स एवं कंडोम उपलब्ध कराए। पखवारे के दौरान लाभार्थियों को गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा और प्रसव पश्चात आईयूसीडी सेवाओं को अपनाने के लिए विशेष तौर पर प्रेरित किया गया। पखवाड़े में परिवार नियोजन काउंसलिंग एवं परिवार नियोजन के विभिन्न स्थायी और अस्थायी गर्भ निरोधक साधनों की (बास्केट ऑफ च्वाइस) जानकारी दी गई। कम उम्र में विवाह के दुष्परिणाम, देर से विवाह और विवाह के बाद पहले बच्चे का जन्म देर से और दो बच्चों के जन्म में अंतराल रखने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed