फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   57 report positive

57 लोगों की आई पॉजिटिव रिपोर्ट, कलेक्ट्रेट 27 तक के लिए सील

Tue, 25 Aug 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
57 report positive
बरहज तहसील परिसर में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सील कराते अधिकारी - फोटो : DEORIA
57 लोगों की आई पॉजिटिव रिपोर्ट, कलेक्ट्रेट 27 तक के लिए सील
विज्ञापन

जिला कोषागार में एक कर्मचारी, जिला अस्पताल के तीन डॉक्टर और रामपुर कारखाना के एक दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी संक्रमित
संपर्क में रहने वाले होम आइसोलेट, जिला अस्पताल को कराया सैनिटाइज
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले में मंगलवार को 57 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिला कोषागार के एक कर्मचारी, जिला अस्पताल के तीन डॉक्टर और रामपुर कारखाना के एक दरोगा समेत पांच पुुलिसकर्मी शामिल हैं। एहतियात के तौर पर कलेक्ट्रेट परिसर को 27 अगस्त तक के लिए सील कर दिया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 3410 हो गई है। 931 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुुकी है।
कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय में कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। सभी को कोविड-19 की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के दो डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि एक बेहोशी के डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए है। इनके संपर्क में रहने वाले अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। हड्डी रोग विभाग में अब सिर्फ एक डॉक्टर बचे हैं। रामपुर कारखाना थाने में तैनात एक दरोगा और पांच पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संपर्क में आए अन्य पुलिसकर्मी और शिकायतकर्ता की चिंता बढ़ गई है। राघव नगर के एक, रुद्रपुर नगर के तीन, मुंडेरा बाबू के एक, भरथा पट्टी के एक, लार के रक्शा के एक, रोपनछपरा के एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सलेमपुर नगर के हरैया लाला और वार्ड नंबर सात के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गौरीबाजार सीएचसी के दो स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं। सीएचसी को सील कर दिया गया है। जिला अस्पताल और रामपुुर कारखाना थाने को सैनिटाइज कराया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला ने कलेक्ट्रेट को 27 अगस्त तक सील करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। सभी को उनके घर पर दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

फोटो समाचार
बरहज में 48 घंटे के लिए सील किया तहसील
बरहज। तहसील परिसर में कोविड-19 जांच केंद्र बनाया गया था। जहां अधिवक्ताओं और कर्मियों ने कोरोना जांच कराई। जांच में नायब नाजिर, लेखपाल संघ अध्यक्ष और एक अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए जाने पर अधिकारियों ने तहसील को 48 घंटे के लिए सील करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील परिसर में कर्मचारी, राजस्वकर्मी, अधिवक्ता आदि के कोरोना जांच में सहूलियत के लिए मंगलवार को कोविड-19 जांच केंद्र का शुभारंभ किया गया। एसडीएम सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मियों ने जांच कराई। मंगलवार को एलटी विशेश्वर पटेल और रवि महावत ने 26 लोगों के सैंपल जांच की। जांच में नायब नाजिर राजबहादुन और लेखपाल संघ अध्यक्ष सुकेश तिवारी और भलुअनी के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो कर्मचारियों के पॉजिटिव आने पर तहसील परिसर को सैनिटाइज कराकर दो दिनों के लिए सील कर दिया गया। दूसरी ओर सतरांव के पूर्वांचल बैंक के शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट भी संक्रमित आई है। इसे 24 घंटे के लिए सील किया गया है। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को निर्धारित समय पर तहसील खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed