फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   5632 including adm vaccinated

एडीएम वित्त एवं राजस्व सहित 5632 लोगों का हुआ टीकाकरण

Sat, 20 Mar 2021 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
5632 including adm vaccinated
एडीएम वित्त एवं राजस्व सहित 5632 लोगों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 59 वर्ष तक के बीमार लोगों का 93 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इसे लेकर वृद्धों में खास उत्साह था। इन केंद्रों पर 5175 बुजुर्गों व 90 फ्रंट लाइन, 44 हेल्थ केयर वर्करों ने प्रथम डोज और 279 लोगों ने वैक्सीन की द्वितीय डोज लिया। वैक्सीनेशन के लिए कुल 93 टीमें लगाई गई थीं। कुल लक्ष्य 12040 के सापेक्ष 5632 लोगों को टीका लगाया गया। कुल उपलब्धि 46.78 रही। इसके अलावा निजी क्षेत्र के के एक अस्पताल पर भी टीकाकरण हुआ।

जिला अस्पताल केंद्र पर टीकाकरण के लिए एक टीम तैनात की गई थी। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक विवेक सिंह, रामकुमार, वर्षा सिंह, एएनएम सोनल विश्वकर्मा, रेनू शर्मा, स्टाफ नर्स नीलम, वार्ड ब्वाय प्रिंस कुमार सिंह, आशा चंद्रावती, कुमकुम शाही तैनात रहीं। यहां एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, पूर्व प्रवक्ता प्रभावती सिंह, रमावती देवी आदि ने वैक्सीन की डोज ली। महिला अस्पताल के पीपी सेंटर में बने केंद्र पर डॉ.केके पांडेय, डॉ. आरसी झा, डॉ. वाईपी यादव, एएफएचएस काउंसलर सुनैना वर्मा, अबरूकाना, कृष्ण सागर मिश्र, एएनएम दुर्गा देवी, रिषी पांडेय, स्टाफ नर्स प्रतिभा, प्रतिभा सिंह, नीतू आर्या आदि तैनात रहीं। यहां वीरेंद्र कुमार सिंह, शिवकुमारी, सुधा सिंह, अवधेश तिवारी आदि ने वैक्सीन की खुराक ली। प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि वैक्सीनेशन कार्य के सहयोग में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed