फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   5530 voting

Deoria News: देवरिया लोकसभा में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न, 55.30 प्रतिशत हुआ मतदान

Sun, 02 Jun 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
5530 voting
सएसबीएल इंटर कॉलेज ​स्थित बूथ पर मतदान के लिए कतार में बैठे मतदाता।संवाद
सभी बूथों पर सुरक्षा की थी चाक-चौबंद व्यवस्था, 50 फीसदी से ज्यादा बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग
विज्ञापन

हर बूथ पर स्थानीय पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की रही तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 66वीं देवरिया लोकसभा सीट के लिए शनिवार को 55.30 प्रतिशत वोटिंग हुई। सभी बूथों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था थी। 50 फीसदी से ज्यादा बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की जा रही थी। हर बूथ पर अर्धसैनिक बलों के साथ स्थानीय पुलिस की तैनाती रही।
वहीं, बूथों पर दो स्तरीय अतिरिक्त सुरक्षा भी दिखी। सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ मतदान का आंकड़ा भी बढ़ता गया। लेकिन गर्मी के कारण दोपहर में मतदान केंद्र खाली दिखे। फिर चार बजे से मतदान केंद्रों पर कतार देखी गई। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पानी, शौचालय, व्हील चेयर, वेटिंग रूम, मेडिकल किट आदि की व्यवस्था की गई थी। वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं के व्हीलचेयर का इंतजाम दिखा।
विज्ञापन

जिले में शाम छह बजे के बाद भी कई बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी हुई थी। सुबह में मतदान की रफ्तार कहीं तेज तो कहीं धीमी दिखी। सुबह नौ बजे तक 13.74 प्रतिशत ही मतदान हो पाया था। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान का प्रतिशत बढ़ता चला गया। मतदान शुरू होने के चार घंटे बाद दिन ग्यारह बजे तक 28.1 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। अपराह्न एक बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 39.44 प्रतिशत हो गया। इसके बाद मतदान प्रतिशत बढ़ते हुए शाम तीन बजे तक 47.61 हो गया। दोपहर में कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन दिखी। वहीं कई मतदान केंद्रों पर इक्के-दुक्के ही मतदाता दिखे। शाम करीब पांच बजे जिले का मतदान प्रतिशत 54.13 प्रतिशत के करीब तक पहुंच गया था। अब भी कई मतदान केंद्र पर मतदाता कतारबद्ध दिखे। शाम छह बजे के बाद आई फाइनल रिपोर्ट में जिले में 55.30 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से ली जा रही थी पल-पल की जानकारी
मतदान के दौरान मतदान शुरू होने के साथ ही पल-पल मतदान केंद्रों के नजारे बदलते रहे। लोग सुबह से ही तैयार होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। लंबी-लंबी कतार में खड़े मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही कई मतदान केंद्रों से ईवीएम व वीवीपैट में बाधा की आंशिक सूचना मिली, जिसे तत्काल ठीक किया गया। कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम की कमान डीपीओ कृष्णकांत राय संभाल रहे थे। उनके नेतृत्व में यहां तैनात दर्जनों पदाधिकारी व कर्मी इन सूचनाओं से संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराते रहे। कंट्रोल रूम में लगे एक दर्जन से ज्यादा फोन लाइन व हेल्प लाइन नंबर पर शिकायतें आ रही थीं। कंट्रोल रूम में आ रही शिकायतों को दूर करने के लिए अधिकारी व कर्मी लगातार कवायद में लगे रहे।

रिसीविंग सेंटर और स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने के लिए कतारबद्ध दिखी पोलिंग पार्टी
शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज व डीएसएसएस में वाहनों की लगी रहीं कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मतदान समाप्ति के बाद शनिवार की देर शाम तक इवीएम जमा करने के लिए रिसीविंग सेंटर और स्ट्रांग रूम में कतार लगी रही, जो देर रात तक चलती रही। देवरिया लोकसभा क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्र से शिल्ड ईवीएम कसया बाईपास रोड स्थित डीएसएसएस में जमा हो रही थी। सलेमपुर लोकसभा की दो विधानसभा भाटपार रानी, सलेमपुर एवं बांसगांव लोकसभा के रुद्रपुर व बरहज की ईवीएम शहर के उग्रसेन इंटर काॅलेज में जमा करने के लिए पीठासीन पदाधिकारी और सुरक्षाबलों के जवान लगे हुए थे। ईवीएम जमा करने के दौरान जाम की स्थिति बन पड़ी। जिससे अन्य स्थानों पर गाड़ियां जाम में फंसी रहीं।

स्थानीय थाने की पुलिस, यातायात पुलिस भी जाम हटाने को लेकर जद्दोजहद करते दिखाई दी। दोनों केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। ईवीएम को रिसीविंग सेंटर और स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई हैं। कॉलेज परिसर को केंद्रीय सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। हरेक गतिविधियों पर नजर रखे जाने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed