{"_id":"5cd3096ebdec220746189f34","slug":"51557334382-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसिया मिश्र में बसें नहीं रुकने की यात्री ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसिया मिश्र में बसें नहीं रुकने की यात्री ने की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- परसिया मिश्र के पास यात्री रोडवेज बसों को रुकने का करते रहे इशारा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर बसों का संचालन मनमाने ढंग से हो रहा है। एक यात्री ने परसिया मिश्र चौराहे पर रोडवेज बसें नहीं रोकने की शिकायत परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक से की है। उन्होंने कुछ बसों के नंबर उन्हें प्रेषित कर इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यात्री की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एमडी ने ऐसे चालक-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ग्राम सोनहुला निवासी विकास मिश्र परसिया मिश्र से प्रतिदिन देवरिया और यहां से गोरखपुर के लिए जाते हैं। बुधवार को सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक इस मार्ग से गुजरी सभी रोडवेज बसों को हाथ दिया, लेकिन कोई भी बस नहीं रुकी। आजिज आकर उन्होंने इसकी शिकायत एमडी से की और कुछ बसों के नंबर भी नोट कर उन्हें बताया। उन्होंने बताया कि इस दौरान देवरिया डिपो की सात और बलिया डिपो की दो बसें यहां से गुजरी, लेकिन किसी भी चालक या परिचालक ने बसों को हाथ देने के बावजूद बसों को नहीं रोका। उधर एआरएम आरवी विश्वकर्मा ने बताया कि मुख्यालय तक पहुंची शिकायत को संज्ञान में लिया गया है। इस संबंध में चालक-परिचालकों से बात की जाएगी। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।