फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कानूनगो का काम नही देखेंगे लेखपाल

कानूनगो का काम नही देखेंगे लेखपाल

Sat, 09 Mar 2019 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
कानूनगो का काम नही देखेंगे लेखपाल
कानूनगो का काम नहीं करेंगे लेखपाल
विज्ञापन

प्रशासन पर शासनादेश की अनदेखी करने का लगाया आरोप
तहसील के चार लेखपालों को सौंपा गया था प्रभार
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। तहसील में कानूनगो का काम देख रहे लेखपालों ने शुक्रवार से काम करना बंद कर दिया है। लेखपाल संघ की मांग है कि उनसे प्रभारी का काम न लिया जाए। प्रशासन शासनादेश की अनदेखी कर उनसे जबरन काम ले रहा है। उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो को हटाने की भी मांग की है।

तहसील में कुल 11 कानूनगो सर्किल हैं। कुल 15 पद हैं, इसमें महज दो पदों पर कानूनगो तैनात हैं। करीब आठ वर्षों से लेखपालों से कानूनगो का काम लिया जा रहा है। चार लेखपाल सुनील श्रीवास्तव, रामप्रसाद पांडेय, दिनेश लाल श्रीवास्तव व विंध्याचल मिश्र ने कानूनगो के प्रभारी पद पर काम करना बंद कर दिया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि वर्ष 2017 में शासनादेश आया कि लेखपाल से प्रभारी का काम नहीं ले सकते। तीन बार एसडीएम को आदेश मिला, उसके बावजूद प्रभारी पद का काम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रार कानूनगो की कार्यप्रणाली से लेखपाल क्षुब्ध हैं। तहसील से उन्हें नहीं हटाया गया तो लेखपाल कार्य नहीं करेंगे। चेतावनी दी कि अगर तहसीलदार ने कोई गोपनीय कार्रवाई की तो उनके खिलाफ भी आंदोलन होगा। इस बाबत तहसीलदार ओमप्रकाश ने बताया कि लेखपाल पहले से काम कर रहे हैं। अब उनके काम न करने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed