फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महोत्सव की तैयारी में तेजी के निर्देश

महोत्सव की तैयारी में तेजी के निर्देश

Thu, 07 Feb 2019 10:30 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
महोत्सव की तैयारी में तेजी के निर्देश
देवरिया महोत्सव के लिए अग्रसेन इंटर कॉलेज में बन रहा भव्य पंडाल। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में देवरिया महोत्सव को लेकर चल रही तैयारी तेज हो गई है। गुरुवार को डीएम अमित किशोर और एसपी एन.कोलांचि ने निरीक्षण किया। कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। नगर पंचायतों से सफाईकर्मियों और ईओ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

10 फरवरी से देवरिया महोत्सव का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम स्थल पर लोकनिर्माण विभाग की ओर से मंच का निर्माण कराया जा रहा है। कैंपस की सफाई और अंडरग्राउंड बिजली का केबल लगाया जा रहा है। दूर संचार विभाग की ओर से इंटरनेट का कनेक्शन दिया जाएगा। जापानी हेंगर का कार्य तेज गति से चल रहा है। 50 से अधिक सरकारी विभाग की ओर से स्टाल लगाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर मिनी कलेक्ट्रेट और मिनी कोतवाली बनाया जाएगा। गैर जनपदों से आए वर्कर टेंट लगाने का कार्य कर रहे हैं। व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे, इसके लिए डीएम खुद प्रयासरत हैं। दस दिनों तक चलने वाले महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभागवार अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सीडीओ और सीआरओ की देख-रेख में कार्यक्रम का खाका तैयार कर दिया गया है। एसपी एन.कोलांचि ने महोत्सव के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुव्यस्थित रखने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी मुकमल इंतजाम रखने का निर्देश सदर कोतवाल व टीएसआई रामवृक्ष यादव को दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रुद्रपुर दिनेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed