{"_id":"5bc22452bdec2269385b5618","slug":"51539449938-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एथलेटिक्स टीम में खेलेगी शिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एथलेटिक्स टीम में खेलेगी शिखा
Sat, 13 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
शिखा गुप्ता का यूपी की एथलेटिक्स टीम में चयन पर स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बघौचघाट। बंजरिया की बेटी शिखा गुप्ता का चयन यूपी अंडर-20 की एथलेटिक्स टीम में हुआ है। कानपुर में आयोजित राज्यस्तरीय स्पर्धा के 800 मीटर व रिले दौड़ में शिखा की सफलता पर उसका यूपी की टीम में किया गया है। शुक्रवार को शिखा के घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। पथरदेवा के अनिरुद्ध गुप्ता की चार बेटियां हैं। इसमें शिखा तीसरे नंबर की है। वह केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में रहकर इंटर में पढ़ाई करने के साथ गेम खेलती है। कानपुर में चल रहे राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उसने हिस्सा लिया और 800 मीटर दौड़ व रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि पर उसका चयन अब यूपी की अंडर-20 एथलेटिक्स टीम में हुआ हैं। वह रांची में होने वाले राष्ट्रीय एथलेटिक्स गेम में यूपी की टीम से भाग लेगी। इसमें देश के सभी प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह प्रतियोगिता दो से सात नबंबर तक चलेगी। शिखा गुप्ता का कानपुर से घर आने पर गांववालों ने स्वागत किया। कॉलेज प्रबंधक सुजीत प्रताप सिंह ने अंगवस्त्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान जयकुमार राव, मोनू सिंह, विवेक श्रीवास्तव, निधि, प्रीति, आयशा, सोनाक्षी, सुष्मिता, मुस्कान शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।