फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दरवाजे पर खेल रहे मासूम को पिकअप ने रौंदा, मौत

दरवाजे पर खेल रहे मासूम को पिकअप ने रौंदा, मौत

Mon, 08 Oct 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
दरवाजे पर खेल रहे मासूम को पिकअप ने रौंदा, मौत
पिकअप की चपेट में आया खेल रहा बच्चा
विज्ञापन


रामपुर कारखाना के गोविंदपुर लाला गांव की घटना
नाराज लोगों ने पिकअप में की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के गोविंदपुर लाला गांव में सोमवार की सुबह दरवाजे पर खेल रहे एक बच्चे की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।

थानाक्षेत्र के गोविंदपुर लाल गांव निवासी ऋषिकेश शर्मा का ग्यारह महीने का बेटा आयुष शर्मा सोमवार की सुबह दरवाजे पर खेल रहा था। खांडेयछापर में हो रहे एक समारोह के लिए टेंट लाने जा रहे पिकअप की चपेट में बच्चे की मौत हा गई। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। मासूम की मौत से नाराज ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया और तोड़फोड़ करने लगे। सूचना मिलते ही रामपुर कारखाना थाने से एसआई दुर्गा प्रसाद पांडेय, कांस्टेबल सदरुद्दीन मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझा कर मामले को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन को थाने ले गए, चालक घटनास्थल से भाग गया। सड़क हादसे का शिकार हुए आयुष का बड़ा भाई हंस शर्मा (5) उसकी मौत पर बिलख रहा था। उसका करुण क्रंदन देख सांत्वना देने पहुंचे लोगों की आंखें भी नम हो गई। मासूम का ननिहाल थाना क्षेत्र के गौतमचक मठिया गांव में है। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही गोविंदपुर और मठिया गांव में लोग सकते में आ गए और उसके घर की ओर दौड़ पड़े। मां अर्चना, दादा रमा शंकर शर्मा और नाना पौहारी शरण शर्मा का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed