{"_id":"5babb9ef867a557f551a1fb5","slug":"51537980911-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकुंठपुर की 15 हजार आबादी को शुद्ध पानी जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकुंठपुर की 15 हजार आबादी को शुद्ध पानी जल्द
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
Save Water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरियारपुर। बैकुंठपुर ग्राम सभा की 15 हजार आबादी को जल्द ही शुद्ध पेयजल की सौगात मिलने वाली है। ग्राम सभा के छह टोले तक पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। टंकी का निर्माण भी अंतिम चरण में है। इसके बाद टेस्टिंग का कार्य पूरा कर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
बैकुंठपुर सदर ब्लॉक का सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। छह टोले में विभक्त इस ग्रामसभा के मुसहर टोला में कई बच्चे एईएस से पीड़ित हो चुके हैं। बीमारी पर अंकुश लगाने को जल निगम ने इस ग्राम सभा का चयन पाइप पेयजल योजना में किया था। वर्ष 2014-15 में इस ग्राम सभा के सभी टोलों की 15 हजार आबादी को शुद्ध पानी की आपूर्ति के लिए एक करोड़ 33 लाख रुपये की योजना को मंजूरी मिली। इस धन से साढ़े तीन लाख लीटर क्षमता की पेयजल टंकी और पाइप लाइन बिछाने का कार्य गत वर्ष शुरू हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद बैकुंठपुर गांव व कस्बा, भवानीपुर, दर्जीटोला, श्रीनगर, मुसहर टोला, चौकिया टोला तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। यहां मोटर से डायरेक्ट पाइप लाइन टेस्टिंग का कार्य शुरू हो गया है। अब पेयजल टंकी का निर्माण पूरा होते ही जल निगम इसे ग्राम सभा को हैंडओवर कर देगा। विभागीय अफसरों के मुताबिक अधिकतम दो माह में इस पाइप पेयजल परियोजना को शुरू करने की तैयारी है। जल निगम के अधिशासी अभियंता विवेकानंद ने बताया कि पाइप लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है। टंकी पूर्ण होते ही सभी टोले में आपूर्ति टेस्टिंग करने के बाद इसे ग्रामसभा को सौंप दिया जाएगा। टैंक और पाइपलाइन की देख-रेख और आपूर्ति की जिम्मेदारी ग्राम सभा की होगी।
ग्रामसभा लगा सकती है पानी का शुल्क
ग्रामीणों को पानी मुफ्त दिया जाए या उनसे शुल्क वसूला जाए यह ग्रामसभा तय करेगी। हैंडओवर होने के बाद टैंक, विद्युत मोटर, पाइप लाइन और स्टैंड टोटी की देखरेख व मरम्मत कराने की जिम्मेदारी ग्रामसभा की होगी। मरम्मत कार्य व अन्य खर्चों के लिए शुल्क लगाने का अधिकार ग्रामसभा को दिया गया है। वह लोगों पर कुछ रुपया महीना शुल्क लगा सकती है या ग्राम प्रधान 13वां-14वां वित्त आयोग ग्राम निधि से पैसा खर्च कर मरम्मत की व्यवस्था करेगी।