फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पकड़ी-देवरिया मार्ग को तीन घंटे तक रखा जाम

पकड़ी-देवरिया मार्ग को तीन घंटे तक रखा जाम

Thu, 06 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी-देवरिया मार्ग को तीन घंटे तक रखा जाम
देवरिया में बृहस्पतिवार को एससी-एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद के दौरान जमकर प्रदर्शन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर/पकड़ी बाजार। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में गुरुवार को लोग सड़क पर उतर गए। क्षेत्र में जगह-जगह दुकानें बंद कर नारेबाजी की। पकड़ी बाजार-देवरिया मार्ग को जद्दू परसिया चौराहे पर तीन घंटे तक जाम किया। घनानंद सिंह, अखिलेश सिंह, भोलू सिंह, पिंटू सिंह, प्रवीन सिंह, दिलीप, हिमांशु, श्रीधर, अजय, वशिष्ठ तिवारी आदि ने जाम व प्रदर्शन के दौरान कस्बे के पेट्रोलपंप और बैंक को भी जबरन बंद करा दिया। शहीद चौक पर व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, रुद्रपुर नगर में बार संघ अध्यक्ष आनंद सिंह, विश्वविजय मल्ल, धनंजय सिंह, ब्रज बिहारी पांडेय, राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में वकीलों ने एसडीएम को पत्रक सौंपा। फतेहपुर चौराहा पर एससी-एसटी एक्ट के विरोध में निशांत सिंह, छोटे, दामोदर सिंह, गिल्लू सिंह, मोहन मिश्र, कमलेश कुशवाहा, डॉ. रामशीष निषाद, पिंटू पाल दुकानें बंद कर सड़क पर उतर गए। चौराहे पर स्कूलों को बंद करा दिया गया। उन्होंने एक्ट के विरोध में नारेबाजी कर लोकसभा चुनाव में नोटा बटन दबाने की चेतावनी दी। इस दौरान सत्यप्रकाश सिंह, कृष्णमूर्ति, अनिल पांडेय, अजीत तिवारी, प्रमोद सिंह, बलवंत सिंह, ओपी मणि, फणिंद्रनाथ पांडेय आदि रहे। पथरदेवा बाजार में सवर्ण और ओबीसी मोर्चे ने एसटी-एससी एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद कर भारत बंद का समर्थन किया। क्षेत्रीय लोग पहले महुआरी पेट्रोल पंप पर इकट्ठा हुए। यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। पूरे कस्बे में भ्रमण कर दुकानें बंद कराई। सभा में अमित मणि ने कहा कि यह दमनकारी सरकार है। लोगों के आजादी को छीन कर जबरन अपनी बात थोप रही है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। ब्रजेश शुक्ला ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का नारा लगाने वाले समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। अगर इस काला कानून पर पुनर्विचार नहीं हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा। इस दौरान उमेश मणि, नन्हे तिवारी, राहुल पाठक, संजय दुबे, पप्पू चौबे, मारकंडेय शुक्ल, अनिल मिश्रा ,रमेश तिवारी, रामप्रवेश सिंह, उमाशंकर यादव, अहमद खा, शिवाजी राव, मनीष यादव, विनय यादव, जावेद अहमद, मन्नू, धनंजय मद्धेशिया, सर्वेश मद्धेशिया, भरत आदि शामिल रहे। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में आयोजित भारत बंद के समर्थन में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने गुरुवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। परिसर में नारेबाजी करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट जनविरोधी है। इससे समाज में विभेद बढ़ेगा। वोट बैंक की राजनीति में कुछ लोगों को लाभ देने के लिए सरकार व्यापक जनहित का विरोध कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में मंत्री प्रेमनारायण मणि, मनोज मिश्र, राजेंद्र जायसवाल, शिवपूजन सिंह, प्रेमकुमार, प्रबोध कुमार, भुवनेश्वर मिश्र, राजेश मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed