फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गांवों में नहीं पहुंच पा रहा चिट्ठी-रजिस्ट्री

गांवों में नहीं पहुंच पा रहा चिट्ठी-रजिस्ट्री

Mon, 28 May 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
गांवों में नहीं पहुंच पा रहा चिट्ठी-रजिस्ट्री
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का धरना जारी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू करने और केंद्रीय कर्मचारियों के समान वेतन संरचना, प्रोन्नति व सेवा शर्तों में सुधार की मांग को लेकर 22 मई से चले रहे ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से डाक सेवा बुरी तरह चरमरा गई है। देवरिया-कुशीनगर मंडल क्षेत्र के करीब 452 शाखा डाकघरों से चिट्ठी, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, आरडी सहित अन्य सेवाएं ठप हैं। विभाग के मुताबिक प्रतिदिन करीब ढाई से तीन हजार रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट से आने वाले दस्तावेजों का वितरण नहीं हो पा रहा है। लाखों रुपये की आरडी का भी काम प्रभावित है।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के बैनर तले ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर हैं। मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने के फैसले पर अडिग ग्रामीण डाक सेवक न तो पत्रों का वितरण कर रहे हैं और न ही डाक विभाग की अन्य योजनाओं में कोई योगदान दे रहे हैं। देवरिया मंडल के अंतर्गत देवरिया और कुशीनगर में कुल 452 शाखा डाकघर संचालित हैं, जिनसे 1680 ग्रामीण डाक कर्मचारी जुड़े हुए हैं। इनके कार्य बहिष्कार से ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली डाक प्रभावित है। शहरी क्षेत्रों में भी डाक का वितरण जैसे-तैसे हो पा रहा है। देवरिया डाक मंडल के अधीक्षक पवन श्रीवास्तव का कहना है कि चिट्ठी और मनीआर्डर अब नाम मात्र के आते हैं। करीब पांच हजार स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री रोजाना आती है। इसमें ढाई से तीन हजार ग्रामीण क्षेत्रों से होती है। इन्हीं का वितरण ठप है। शहरी और नगरीय क्षेत्रों में तैनात डाक सेवक कार्य कर रहे हैं। जल्द ही समस्या के स्थायी समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


भूख हड़ताल पर बैठे, सरकार को चेताया
विभिन्न मांगों को लेकर चल रही डाक सेवकों की हड़ताल में सोमवार को ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडलीय सचिव उमाशंकर मौर्य, मंत्री रामभरोस सिंह और इंद्रजीत सिंह सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। अन्य सदस्यों ने उनके साथ आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई नहीं करती वह काम पर नहीं लौटेंगे। इस मौके पर अखिलेश मिश्र, अजय मणि त्रिपाठी, धनंजय चौहान, अजीत पांडेय, पंकज सिंह, महेंद्र, छेदी प्रसाद, सुधीर सिंह, मिथुन तिवारी, अजय सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा, घनश्याम सिंह, विनोद सिंह, सुदामा प्रसाद, मदन दीक्षित, बिकाऊ प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed