{"_id":"59e63a3a4f1c1bcf538b7e06","slug":"51508260410-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। एक दिन पूर्व हॉर्न बजाने का विरोध करने पर जाम में फंसे एक बाइक सवार युवक ने पिस्टल लहराया था। पुलिस इस मामले में दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
साहोपार महुआबारी गांव निवासी हरिवंश यादव सोमवार शाम नगर में किसी काम से जा रहे थे। केवड़ा वार्ड में भीड़ बढ़ने की वजह से जाम लग गया। जाम में फंसे नगर के वार्ड संख्या 10 निवासी चंदेश उर्फ चंदू से उनका विवाद हो गया। चंदू के साथ बाइक पर सवार एक युवक ने पीड़ित के सीने पर पिस्टल तान दी। पुलिस आने की सूचना पर दोनों युवक बाइक छोड़ पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। पुलिस मंगलवार को हरिवंश यादव के तहरीर पर चंदेश और एक अज्ञात युवक पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ बृजेश द्विवेदी ने बताया कि एक नामजद सहित दो लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।