{"_id":"59b423364f1c1be77f8b569a","slug":"51504977718-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत पर फायरिंग करने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत पर फायरिंग करने वालों पर केस दर्ज
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य को रास्ते में घेरकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष के लोगों ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
खामपार थानाक्षेत्र के पिपरा उत्तर पट्टी गांव के छपिया टोला निवासी सत्यदेव यादव जिला पंचायत सदस्य हैं। शुक्रवार को देवरिया में आयोजित जिला पंचायत सदस्यों की बैठक में शामिल होने आए थे। घर जाते समय भिंगारी-भवानी छापर मार्ग पर परोहा गांव के पास पांच लोगों ने असलहा दिखाकर रोक लिया। अभी यह कुछ समझ पाते कि लोगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने कनपटी पर असलहा सटाकर फायरिंग की, लेकिन गोली मिस हो गई। किसी तरह जिला पंचायत सदस्य थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस इस मामले में परोहा गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र मिश्र और इसके बेटे युवराज सहित तीन-चार अज्ञात लोगों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास और मारपीट का केस दर्ज कर लिया। वहीं, पूर्व प्रधान ने जिला पंचायत सदस्य पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इसकी जांच पुलिस कर रही है। एसओ मिथिलेश राय ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चलती है। इसकी को लेकर आपस में लोग विवाद किए हैं।