{"_id":"59b030944f1c1bfb7f8b4652","slug":"51504718996-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथिक निवास पर साक्ष्य जुटाने पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथिक निवास पर साक्ष्य जुटाने पहुंचे अफसर
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। डीएम के निर्देश पर अफसरों ने पथिक निवास का सील तोड़कर घटनास्थल की जांच की। टीम आधे घंटे तक बारीकी से जांचकर साक्ष्य जुटाने में लगी रही। पुलिस आरोपी के घर दबिश डाल रही है लेकिन वह फरार बताया जा रहा है।
देह व्यापार के मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने पथिक निवास पर 15 अगस्त को छापामारी की थी। इसमें होटल मैनेजर समेत तीन युवती और पांच युवक आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए थे। 16 अगस्त को अफसरों के देखरेख में पथिक निवास को सील कर दिया गया था। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी मुख्य आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। बुधवार को डीएम के निर्देश पर विवेचक सीओ भाटपाररानी, तहसीलदार सलेमपुर ओमप्रकाश, सीओ शिताशुं कुमार पथिक निवास पहुंचे। सील तोड़कर कमरों की बारीकी से जांच की। आधे घंटे तक जांच की कार्रवाई पूरी करने के बाद अफसरों की मौजूदगी में पुलिस ने पथिक निवास को दोबारा सील कर दिया। सीओ शितांशु कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर घटनास्थल का जांच की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश डाल रही है। जल्द ही आरोपी जेल के सलाखों में होगा।