{"_id":"59ad94454f1c1b4b738b5036","slug":"51504547909-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रों के बीच शुरु हुआ मानस सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रों के बीच शुरु हुआ मानस सम्मेलन
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। नगर स्थित परमहंसाश्रम में आयोजित योगीराज अनंत महाप्रभु के 241 वां जयंती महोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मानस सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। विद्वानों ने ज्ञानोपदेश दिए।
सोमवार को महोत्सव की शुरुआत सुबह करीब आठ बजे सामूहिक हनुमान चालीसा से किया गया। इसमें भक्तों की अपार भीड़ शामिल रही। मिथिला से आए जगद्गुरु विष्णु देवाचार्य, अयोध्या से गरुणध्वज प्रपन्नाचार्य, गाजीपुर के पं. उमाशंकर त्रिपाठी, कौशांबी के कुसेश्वर महाराज आदि ने भक्तों को कथा का रसपान कराया। विद्वानों का कहना था कि बिना राम की कृपा से जीव की मुक्ति संभव नहीं है। योगीराज अनंत महाराज अपने परम साधना के बल पर परब्रह्म से साक्षात्कार कर उनसे ज्ञान को भक्तों में बांटने का कार्य किए थे। महोत्सव की अध्यक्षता पीठाधीश्वर आजंनेय दास महाराज और संचालन विनय कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान कौशल किशोर सिंह, प्राचार्य डॉ. हेमंत चोपड़ा, शिवानंद गुप्ता, डॉ. अमरेश त्रिपाठी, शैलेंद्र पांडेय, विजय प्रताप उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।