{"_id":"598354e34f1c1ba5778b4775","slug":"51501779171-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब काल सेंटर में दर्ज कराएं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब काल सेंटर में दर्ज कराएं शिकायतें
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अब समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए फरियादियों को अफसरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए जन सुविधा केंद्र (कॉल सेंटर) की स्थापना की गई है। फरियादी सुबह आठ से रात आठ बजे तक शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। यहां से शिकायत संबंधित अधिकारी के मोबाइल पर भेज दिया जाएगा ताकि वे त्वरित निपटारा कर सकें। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि कॉल सेंटर का टेलीफोन नंबर 05568-222222 और 223333 है। इस फोन नंबर पर कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज करा सकता है। इसके बाद शिकायतकर्ता के मोबाइल और संबंधित अधिकारी को मैसेज किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कॉल सेंटर का उपयोग शिकायतों और समस्याओं के निस्तारण के लिए करें। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कॉल सेंटर, समाधान दिवसों, आईजीआरएस, जनता दर्शन सहित किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायतों, समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही न बरतें। कॉल सेंटर में दर्ज शिकायतों के समाधान में हीलाहवाली करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मास्टर डाटावेश लॉक करने की तिथि बढ़ी
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2011-12 व दशमोत्तर कक्षाओं ग्रुप-1,2,3,4 के अंतर्गत समाहित पाठ्यक्रमों में शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटाबेस में समस्त प्रविष्टियां अपडेट और कोर्स मास्टर में पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का डिजिटली लॉक करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब कक्षा 11-12 के लिए 16 तथा दशमोत्तर कक्षाओं के लिए 30 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है।