{"_id":"598354e24f1c1b3f7b8b46bc","slug":"51501779170-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने में बोलेरो पलटा, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को बचाने में बोलेरो पलटा, सात घायल
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। सोनबरसा मोड़ पर बाइक सवार को बचाने में अचानक बोलेरो पलट गई। इसमें सवार सात लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को वाहन का शीशा तोड़कर निकाला गया। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल एंबुलेंस से भेजा।
गोरखपुर से एक परिवार बुधवार की रात सलेमपुर की ओर बोलेरो से जा रहा था। रात करीब नौ बजे सोनबरसा चौराहे पर पहुंचे थे कि बाइक सवार को बचाने की चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बोलेरो की रफ्तार तेज होने के कारण कई बार पलटी खाई। हादसे के बाद बाइक सवार वहां से भाग निकला। आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। कोतवाली विजय सिंह गौर ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया। चालक की हालत गंभीर थी। रात होने के कारण नाम पता नहीं मिल पाया।