{"_id":"597cbd714f1c1b24468b4933","slug":"51501347185-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी का तेवर देख अंहिसा पर उतरे शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी का तेवर देख अंहिसा पर उतरे शिक्षामित्र
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। शिक्षामित्रों के हिंसक आंदोलन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तेवर देख शनिवार को शिक्षामित्र अहिंसावादी नीति पर दिखे। आंदोलित शिक्षामित्र स्कूलों पर नहीं पहुंचे। जिससे पठन-पाठन पूरी तरह प्रभावित दिखा। नगर की सड़कों पर घूमकर शिक्षामित्रों ने भिक्षाटन किया।
नगर के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जुटे शिक्षामित्रों ने आवाज बुलंद की। तीन दिन तक सड़क जाम, तोड़फोड़ के बाद सीएम ने हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा। ऐसे में अब आंदोलित शिक्षामित्रों ने अहिंसा आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया। शिक्षामित्रों का समूह बस स्टेशन, इमामबाड़ा, खजुहा चौराहा, मुख्य बाजार में भिक्षाटन किया। उन्होंने हाथ में कटोरी लेकर दुकानों से रुपये मांगे। इस करीब पांच हजार रुपये एकत्र किए गए। कहा कि शिक्षामित्र भुखमरी के कगार पर है। ऐसे में उन्होंने अब भिक्षाटन कर गुजर बसर करने का निर्णय लिया है। शिक्षामित्रों के आंदोलन के समर्थन में प्रधान संघ ने भी ऐलान किया। इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के नेता मणिंद्र नारायण सिंह मोनू, संतोष विक्रम सिंह, मनोज यादव, इंद्रभूषण तिवारी, शैलेंद्र सिंह यादव, विश्वप्रकाश सिंह, शशिकला, सुमन, संगीता, मंजू यादव आदि मौजूद रहीं।