{"_id":"596f99b04f1c1baa398b4574","slug":"51500486064-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपया नहीं देने पर ट्रांसफार्मर से नहीं जोड़ रहा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपया नहीं देने पर ट्रांसफार्मर से नहीं जोड़ रहा कनेक्शन
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ने के लिए रुपया नहीं देना उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में महंगा पड़ रहा है। लाइनमैन उपभोक्ताओं का कनेक्शन नहीं जोड़ रहा। परेशान गांव वालों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
दीनापार गांव में लगा ट्रांसफार्मर दो सप्ताह पहले जल गया। कई बार अधिकारियों के यहां चक्कर काटने के बाद गांव में एक सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर गया। गांववालों ने शिकायत पत्र देकर बताया कि ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ने बिजली विभाग ने एक लाइनमैन को भेजा। लाइनमैन गांववालों से प्रतिघर 400 रुपये की मांग की। उसने कहा कि विभाग के अवर अभियंता ने रुपये की मांग की है। इस बात को लेकर गांववाले नाराज हो गए। इस दौरान लाइनमैन ट्रांसफार्मर से बिना कनेक्शन जोड़े वापस लौट गया। गांववालों ने एसडीएम से शिकायत की। उपजिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी गांव के ट्रांसफार्मर से कनेक्शन नहीं जोड़ा जा रहा। भीषण भरी गर्मी में लोग बेहाल है। शिकायत करने वालों में गांव के अजय पांडेय, जितेंद्र गौड़, आशीष मौर्या, अयोध्या यादव, मेघनाथ आदि रहे। इस संबंध में अवर अभियंता वेदप्रकाश यादव ने कहा कि ट्रांसफार्मर से जोड़ने के लिए प्राईवेट लाइनमैन भेजा गया था। गांववाले ट्रांसफार्मर को उठवाने में सहयोग नहीं किए। आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है, रुपये की मांग निराधार है।