{"_id":"694eccb869ca591c180cf27f","slug":"50-consumers-lost-power-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-171069-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 50 उपभोक्ताओं की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 50 उपभोक्ताओं की बिजली गुल
Fri, 26 Dec 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के अंतर्गत कैंप लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया, जिसमें विभाग ने करीब 20 लाख रुपये का राजस्व एकत्र किया।
वहीं बड़े बकाएदारों के कर्मचारियों ने नगर पंचायत कस्बा सहित कई गांवों के 50 बिजली कनेक्शन काटे। 33/11 विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा के अवर अभियंता लवलेश सिंह उर्फ सन्नी ने बताया कि उपकेंद्र पर रोज की तरह शुक्रवार को भी एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत शिविर लगाकर उपभोक्ताओं का बिजली बिल जमा किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंचे और योजना का लाभ उठाया जिसमें 130 उपभोक्ताओं ने 20 लाख रुपये जमा किए। जबकि निगम की ओर से उपकेंद्र अंतर्गत तरकुलवा कस्बा, रामपुर धौताल, कंचनपुर, द्वारिका बृंदावन, गुलहरिया, बरई पट्टी आदि गांवों में बिजली बिल के बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर लगभग 50 लोगों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
अवर अभियंता ने बताया कि यदि ओटीएस योजना के तहत उपभोक्ता छूट का लाभ नहीं उठाते हैं और बिजली बिल नहीं जमा करते हैं तो भविष्य में उनके खिलाफ आरसी की कार्रवाई की जाएगी। संवाद