फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   50,704 persons vaccinated in mega camp organised at 389 centres

मेगा कैंप में 389 केंद्रों पर 50,704 लोगों का हुआ टीकाकरण

Sat, 09 Oct 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
50,704 persons vaccinated in mega camp organised at 389 centres
मेगा कैंप में 389 केंद्रों पर 50,704 लोगों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 389 केंद्रों पर पचास हजार लक्ष्य के सापेक्ष 50,704 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर ऑन स्पाट रजिस्ट्रेशन के इंतजाम किए गए थे। कुछ केंद्रों पर नेटवर्किंग की दिक्कत रही, जिससे परेशानी हुई।
कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेशन पर जोर है। जनपद में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को मेगा वैक्सीनेेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रों पर लोगों की सहूलियत के लिए ऑन न स्पाट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई थी। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, महिला अस्पताल सहित अन्य केंद्रों पर भीड़ रही।
विज्ञापन

शहर में इन स्थानों पर बनाए गए थे केंद्र
देवरिया। मेगा कोविड वैक्सीनेशन के लिए शहर के विभिन्न मोहल्लों में टीकाकरण के लिए 21 केंद्र बनाए गए थे। इसके तहत जिला पुरुष व महिला अस्पताल, न्यू पीएचसी चकियवा ढाला, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ, वार्ड नंबर 21 अबूबकर नगर, सुगर मिल कालोनी में बलराम राय का हाता, वार्ड नंबर 13 रामनाथ देवरिया उत्तरी, हनुमान मंदिर के पीछे स्थित काली मंदिर, न्यू कालोनी दक्षिणी में गुरूद्वारा के समीप, वार्ड नंबर 25 रौनियारी टोला स्थित विवाह भवन, वार्ड नंबर 23 अबूबकर नगर दक्षिणी, साकेत नगर स्थित शुभम वाटिका, गायत्रीपुरम स्थित अनारी देवी आईटीआई, लक्ष्मी नारायण मंदिर के निकट, वार्ड नंबर 22 उमानगर स्थित बुद्ध बिहार, अमर ज्योति के समीप रामेश्वर गुप्ता के घर, परमार्थी पोखरा रोड स्थित राजन जायसवाल के घर, वार्ड नंबर 23 अबूबकर नगर दक्षिणी, भटवलिया स्थित संजय गांधी प्रा.लि., राघव नगर स्थित उमा इलेक्ट्रानिक के समीप केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed