फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4623 adolescent vaccinated

4623 किशोरों को लगाई गई वैक्सीन की प्रथम डोज

Fri, 28 Jan 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
4623 adolescent vaccinated
4623 किशोरों को लगाई गई वैक्सीन की प्रथम डोज
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना से बचाव के लिए शुक्रवार को जनपद के 713 केंद्रों पर लक्ष्य 66 हजार के बदले 41,013 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें किशोर, युवा, 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रीकाशन डोज लगाई गई।
कोविड संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास कर रहा है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल बूथ, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ, चकियवा, रामनाथ देवरिया केंद्र पर टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर प्रथम, द्वितीय व प्रीकाशन डोज लगाई गई। साथ ही 15 से 18 वर्ष के किशोरों का चिह्नित विदयालयों में भी टीकाकरण हुआ। इसके अलावा जनपद के अन्य सीएचसी, पीएचसी पर भी टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिले में 1159 लोगों को वैक्सीन की प्रीकाशन डोज लगाई गई। इसमें हेल्थ केयर वर्कर 301, फ्रंट लाइन वर्कर 310 तथा 60 वर्ष से ऊपर के 548 लोग शामिल रहे। वहीं 4623 किशोर, 9084 युवा, 2324 बुजुर्ग तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 4547 को वैक्सीन की प्रथम तथा 19276 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने सदर ब्लाक के सकरापार, गोबराई खास व तिलई बेलवा गांव में टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिले में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिको तथा 60 वर्ष से ऊपर के बीमार लोगों को, जिन्हें वैक्सीन का द्वितीय डोज लगे नौ माह हो चुका है, उन्हें प्रीकाशन डोज लगाई जा रही है। वहीं किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। उन्होंने वंचित लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed