फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   459 ballet polled

संसोधित : दूसरे दिन 459 ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

Wed, 22 May 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
459 ballet polled
जिला पंचायत के मल्टीपरपज हाल व एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बने मतदेय स्थल पर हुआ मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को हुए द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने प्रशिक्षण के पश्चात जिला पंचायत के मल्टीपरपज हाल व एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बने मतदेय स्थल पर पोस्टल बैलट के जरिए मतदान किया। इस दौरान जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए अलग-अलग टेबल बनाए गए थे। पहले दिन पोस्टल बैलेट से कुल 459 मत पड़े।
जिले में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार को पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय का प्रशिक्षण कराया गया। इस दौरान कुल 459 मतदान कार्मिकों ने लोकसभा चुनाव के अंतर्गत पोस्टल बैलेट से मतदान किया। एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बने पोस्टल बैलेट मतदाता सुविधा केंद्र में 180 मतदान कार्मिकों ने तथा जिला पंचायत के मल्टीपरपज हॉल में स्थापित पोस्टल बैलेट मतदाता सुविधा केंद्र में 279 मतदान कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें सदर लोकसभा क्षेत्र में पोस्ट बैलेट से देवरिया विधानसभा क्षेत्र में 45, पथरदेवा में 05 व रामपुर कारखाना में 06 मत पड़े।
विज्ञापन

इसी प्रकार बांसगांव संसदीय क्षेत्र में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से 61 व बरहज विधानसभा क्षेत्र से 90 पोस्टल बैलेट से मत पड़े। जबकि सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में 93 व सलेमपुर विधानसभा में 159 पोस्ट बैलेट के मत पड़े। पोस्टल बैलेट के नोडल अधिकारी/सीआरओ जेआर चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कुल 459 मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed