फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   45 found positive

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य समेत 45 लोग मिले पॉजिटिव

Mon, 17 Jan 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
45 found positive
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य समेत 45 लोग मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

जिले में 326 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या, सिपाही और स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण हर रोज बढ़ रहा है। सोमवार को 45 लोग पॉजिटिव मिले। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 326 हो गई है।
सोमवार को आई रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, दो फार्मासिस्ट सहित चार स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले। शहर के एक विद्यालय का कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला। वहीं, सलेमपुर क्षेत्र का आजमगढ़ में पुलिस विभाग में तैनात एक युवक भी संक्रमित मिला है। शहर के अलग-अलग मोहल्ले के दो व्यक्ति व दो महिलाएं दोबारा जांच में पॉजिटिव मिलीं। शहर की एक महिला व व्यक्ति इलाज कराने लखनऊ गए, जहां जांच में संक्रमित मिले। शहर के विभिन्न मोहल्ले के दो युवक बुखार होने पर जांच कराई तो पॉजिटिव मिले। सदर ब्लॉक की एक युवती दोबारा जांच में संक्रमित मिली। इसी क्षेत्र का एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। पथरदेवा ब्लॉक क्षेत्र के एक युवक ने दो दिन पहले बुखार आने पर जांच कराई तो संक्रमित मिला। विकास खंड भागलपुर की एक महिला पति के इलाज के लिए लखनऊ गईं, जहां जांच में पॉजिटिव मिलीं। बनकटा ब्लॉक की एक युवती भी संक्रमित मिली है। इसी ब्लॉक का एक व्यक्ति तबीयत खराब होने पर गोरखपुर अस्पताल में भर्ती हुआ, जहां जांच में पॉजिटिव मिला। भलुअनी और भाटपारानी ब्लॉक में अलग-अलग दो युवक वैक्सीन लगवाने पहुंचें, जहां जांच में संक्रमित मिले। भाटपाररानी ब्लॉक का एक युवक दस जनवरी को तबीयत खराब होने पर चंदौली से घर आया। जांच में पॉजिटिव मिला। परिवार में 11 लोग हैं। गौरीबाजार का एक व्यक्ति व युवक दोबारा जांच में भी पॉजिटिव मिले। इसी ब्लॉक के एक व्यक्ति इलाज कराने अस्पताल में पहुंचे, जहां जांच में संक्रमित मिले। परिवार में 12 लोग हैं। इसी ब्लॉक की एक युवती भी संक्रमित मिली है। इसी क्षेत्र का एक युवक सर्दी होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिला। परिवार में चार लोग हैं।
बरहज ब्लॉक के एक व्यक्ति और एक महिला ने बुखार होने पर जांच कराई तो पॉजिटिव मिले। इसी ब्लॉक का एक व्यक्ति वैक्सीन लगवाने पहुंचा, जहां जांच में संक्रमित मिला। अन्य व्यक्ति की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी ब्लॉक की एक महिला गोरखपुर इलाज कराने गई, जहां जांच में संक्रमित मिली। इस क्षेत्र का एक युवक भाई के इलाज के लिए लखनऊ गया, जहां जांच में पॉजिटिव मिला। उधर, पटेल नगर पश्चिमी के वार्ड नंबर 15 में सेवानिवृत्त एएनएम की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जानकारी होने पर नगर पालिका प्रशासन ने मोहल्ले में सफाई कराते हुए छिड़काव आदि कराया। सलेमपुर क्षेत्र की एक युवती तबीयत खराब होने पर दो दिन पहले लखनऊ से घर आई, जहां जांच कराने पर पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में 313 का चल रहा इलाज
देवरिया। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। जनपद में अब तक 20,635 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं, 20,087 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 313 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। इधर, 32 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। जनपद में जांच बढ़ा दी गई है। सोमवार को 1894 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 826 एंटीजन तथा 1068 आरटीपीसीआर जांच शामिल हैं। 45 पॉजिटिव केस आए हैं। जिले में 326 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव के सापेक्ष 4,29,199 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। लोग कोरोना को लेकर सतर्क रहें तथा कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।
-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed