{"_id":"6287d8c444728a71094d56b4","slug":"42-personels-found-absent-salary-cut-deoria-news-gkp4375586180","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलुअनी ब्लॉक के 42 कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भलुअनी ब्लॉक के 42 कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलुअनी ब्लॉक के 42 कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका
भलुअनी। ब्लॉक के गांधी सभागार में शुक्रवार को बीडीओ संजय पांडेय ने समीक्षा बैठक की। अनुपस्थित मिले 42 कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक बैठक में सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक आदि शामिल थे। बैठक में 14 ग्राम पंचायत सचिवों में चार, पांच तकनीकी सहायकों में एक, 45 ग्राम रोजगार सेवकों में 37 अनुपस्थित मिले। कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर बीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों के एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने के निर्देश दिए। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान शेष कार्यों को तय समय में पूर्ण करा लेने को कहा। मौके पर अशोक कुमार सिंह, राजन गोंड़, अशोक भारती, विजय कुमार, छोटेलाल, जयनारायण, गुल्लु प्रसाद, अनिल कुमार, श्रीप्रकाश आदि मौजूद रहे।