फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किसानों का हो रहा उत्थान, दूर हो रही गरीबी : सूर्यप्रताप

किसानों का हो रहा उत्थान, दूर हो रही गरीबी : सूर्यप्रताप

Sat, 02 Feb 2019 10:34 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
किसानों का हो रहा उत्थान, दूर हो रही गरीबी : सूर्यप्रताप
surya pratap shahi - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बैतालपुर के बलटिकरा स्थित कृषक इंटर कॉलेज परिसर में कृषि महाकुंभ व महासम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लोगों को सरकार की नीतियों और योजनाओं से अवगत कराया। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार निरंतर गांव, गरीब और किसानों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। पहले की सरकारों में योजनाओं को जरूरत मंदों तक पहुंचने से पहले ही बिचौलिए खा जाते थे। कहा कि सपा और बसपा गठबंधन लोगों को गुमराह कर रही है, जबकि भाजपा विकास में लगी है। प्रबंधक रवि प्रताप राय ने कहा कि पार्टी जनता के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामहरख पासवान ने अंगवस्त्र देकर अतिथियों का सम्मान किया। देसही देवरिया के प्रमुख मुकेश यादव, पथरदेवा के पूर्व प्रमुख ब्रह्मा यादव, अवधेश सिंह, सुरेंद्र चौरशिया, संजय सिंह, जय प्रकाश शर्मा, परमात्मा राय, पूर्णमासी आदि ने भी संबोधित किया। किसानों के बीच मिनी बीज कीट बांटा गया। विद्यालय के शिक्षक शकील वारसी ने अपने नगमें और प्रस्तुति से शमां बांध दिया। इस दौरान किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामहरख पासवान, पिछड़ा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष राजू सिंह, प्रमोद सिंह, मो. राशिद खां, द्वारिकाधीश राय, साहब सिंह, पिंटू, ब्रतदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed