{"_id":"5c002a83bdec22416175a3f3","slug":"41543514755-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाईल दुकान में लगी आग से तीन लाख का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाईल दुकान में लगी आग से तीन लाख का सामान जलकर राख
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार...
मोबाइल दुकान में लगी आग, सामान नष्ट
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर चौराहे की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर चौराहा स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान में अचानक आग लग गई। इसमें करीब तीन लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
नवलपुर चौराहे पर निजामाबाद गांव निवासी रोजीद की मोबाइल फोन व साइकिल की संयुक्त दुकान है। वह रोज की भांति अपनी दुकान रात्रि सात बजे बंद कर घर चला गया। रात में करीब एक बजे नवलपुर पुलिस चौकी के सिपाहियों ने दुकान स्वामी रोजीद को फोन से आग लगने की सूचना दी। वह दुकान पर पहुंचा तो आग की लपटों उठ रही थीं। लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। अगलगी से दुकान में रखे मोबाइल फोन, कवर, इंवर्टर, बैटरी, साइकिल का टायर व पार्ट्स सहित करीब तीन लाख के सामान जलकर नष्ट हो गए। करीब छह माह पूर्व इसी दुकान में चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया था।