{"_id":"5b915bc1867a557f5345424f","slug":"41536252865-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की समस्या को लेकर लोगों ने एक्सईएन को घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की समस्या को लेकर लोगों ने एक्सईएन को घेराव
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती पर भड़के सलेमपुर के लोग
एसडीओ कार्यालय पर जड़ा ताला, एक्सईएन का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल बिजली व्यवस्था पर लोगों को आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने एसडीओ दफ्तर पर ताला जड़ दिया। मौके पर पहुंचे एक्सईएन का भी घेराव कर नाराजगी जाहिर की। सूचना पर पहुंचे कोतवाल के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
करीब एक सप्ताह से नगर की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई है। आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज लोग गुरुवार को एसडीओ ऑफिस पहुंचकर हंगामा करने लगे। एसडीओ के न मिलने पर कार्यालय पर ताला जड़ दिया। लोगों का आरोप था कि बार-बार बिजली की आपूर्ति ठप रह रही है। बिजली निगम के अधिकारियों का फोन नहीं उठता। सूचना पाकर एक्सईएन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और ताला खोलने का अनुरोध किया, मगर ग्रामीण राजी नहीं थे। मामला बढ़ता देख एक्सईएन राममूरत ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान धनंजय यादव, सतीश पांडेय गुडलक, प्रतीक नंदन तिवारी, अमन मिश्र, वाचस्पति तिवारी, विकास, अभिनंदन यादव, बैजू सिंह, उपकार सिंह आदि मौजूद रहे। इस बाबत एक्सईएन राम मूरत ने बताया कि कुछ लोग अपनी समस्या को लेकर आए थे। हंगामा करते हुए एसडीओ कार्यालय में ताला लगा दिया। पुलिस के आने के बाद ताला खोला गया।