{"_id":"5b1812bd4f1c1b53268b489d","slug":"41528304317-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार, जांच करने पहुंचे जेडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार, जांच करने पहुंचे जेडी
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। महिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जांच करने पहुंचे जेडी हेल्थ के सामने कई समस्याएं आईं और खामियां भी मिली। कई सवालों के जवाब तक महिला सीएमएस नहीं दे सकीं। शिकायतकर्ता का भी उन्होंने बयान दर्ज किया।
महिला अस्पताल अल्ट्रासाउंड, सीजर और इमरजेंसी में गर्भवती महिलाओं के इलाज के नाम पर धनउगाही हो रही है। दलालों के माध्यम से जाने पर गर्भवती महिलाओं का सिजेरियन होना संभव है। सामान्य मरीजों की जांच रिपोर्ट में कमी या दो-चार दिन का समय देकर वापस कर दिया जाता है। आरोप है कि चिकित्सकाें और स्वास्थ्य कर्मियों का व्यवहार भी मरीजों के प्रति सामान्य नहीं है।
समाजसेवी संजय पाठक ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। इसकी जांच करने के लिए बुधवार को गोरखपुर जेडी हेल्थ जनार्दन मणि दिन में 11 बजे महिला अस्पताल पहुंचे। अल्ट्रासाउंड के लिए महिलाएं इंतजार कर रही थी और वहां मौजूद कर्मचारी रेडियोलाजिस्ट को बीमार बताते हुए चहेते जांच केंद्र पर अल्ट्रासाउंड के लिए भेज रहे थे। ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही और सफाई का अभाव था। जेडी हेल्थ ने महिला सीएमएस माला सिन्हा से खामियों के बारे में पूछताछ की। संजय पाठक का भी जेडी ने बयान दर्ज किया। इस बाबत जेडी हेल्थ जर्नादन मणि त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री के पास महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार व धनउगाही की शिकायत मिली है। इसकी जांच की गई और शिकायतकर्ता का बयान लिया गया। इसमें कई खामियां मिली है। रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी।