फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एसपी के बाद वकीलों के निशाने पर डीएम

एसपी के बाद वकीलों के निशाने पर डीएम

Wed, 27 Dec 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
एसपी के बाद वकीलों के निशाने पर डीएम
कलेक्ट्रेट में वकीलो का धरना जारी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। एसपी और वकीलों के बीच चल आपसी खींचतान बढ़ती जा रही है। वकीलों ने एसपी को तानाशाह बताते हुए डीएम को दोषी ठहराया। अगर डीएम चाहते तो इतनी छोटी बात बड़ी नहीं होती। नाराज वकीलों ने कलेक्ट्रेट में धरना और तहसील में प्रदर्शन किया। वकीलों ने डीएम के घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सिंघासन गिरी ने कहा कि संपूर्ण तहसील दिवस में डीएम से वकील एक विवादित जमीन के निस्तारण हेतु मिलने गए थे। लेकिन वहा मौजूद एसपी के बिगड़े बोल के चलते माहौल बिगड़ गया। डीएम ने इसे गंभीरता से लिया होता तो इतना बड़ा बवाल नहीं हुआ होता। 31 दिसंबर तक विवादित जमीन का निस्तारण नहीं हुआ तो, तीन जनवरी को वकील डीएम का घेराव करेंगे। एसपी से ज्यादा दोषी डीएम हैं। इनके शह पर एसपी तानाशाही अपना रहे है और तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नर्वदा चौहान पर सहित दो वकीलों पर फर्जी केस पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस लाठी के बल पर वकीलों की आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन वकील चुप बैठने वाले नहीं है। तहसल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि वकील न्याय नहीं मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे। पदाधिकारियों पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमा वापस कराया जाए। इस दौरान राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, प्रमोद निषाद, अंबरीश मणि, हरेंद्र प्रसाद, बृजबांके तिवारी, मनोज सिंह, सुशील कुमार मिश्र, राधा कृष्ण आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed