फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दोआबा से एनडीआरएफ की टीम हटी

दोआबा से एनडीआरएफ की टीम हटी

Mon, 04 Sep 2017 11:40 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
दोआबा से एनडीआरएफ की टीम हटी
एकौना। दोआबा के बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी कम होने के साथ ही दुश्वारियां नहीं कम हो रही हैं। सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से एनडीआरएफ की टीम हटा ली गई। अब बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों को कमर भर पानी पार कर आना पड़ रहा है। नालों को पार करने के लिए छोटी नाव लगाई गई हैं।
विज्ञापन

भगड़ा नाला पार करते समय सोमवार को एक नाव डगमगा कर डूब गई। उस पर सवार लोगों की जान तो बच गई। नाव पर सवार कुछ महिलाओं और बच्चों को हल्की चोट आई हैं। बैदा गांव के लोग नाव पर सवार होकर पचलड़ी डीह चौराहे पर किरासिन लेने आ रहे थे। इस दौरान एक छोटी नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए। नाव गांव से निकल कर भगड़ा नाला पार कर रही थी। नाले के पास नाव डगमगाने लगी। नाव को डगमगाता देख कर सवार कूदने लगे। नाव का मांझी भी कूद गया। देखते ही देखते नाव डूब गई। नाव मे सवार सुनरी, ऊषा, इसरावती देवी, सोनिया देवी, सुभावती देवी, पूजा यादव, मोनी यादव को हल्की चोट आईं हैं। नाव में सवार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed