{"_id":"598c9c514f1c1b8a068b46b2","slug":"41502387281-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से आजित युवती ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से आजित युवती ने खाया जहरीला पदार्थ
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में छेड़छाड़ से आजिज आकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गुरुवार को पिता के साथ युवती कोतवाली पहुंची और छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी।
शहर से सटे एक गांव में छह महीने पहले आरोपी ने युवती से छेड़खानी की थी। उस वक्त दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बाद में गांववालों की मौजूदगी में पंचायत हुई और मामला शांत हुआ। बुधवार की रात को आरोपी युवक ने युवती के साथ फिर छेड़छाड़ की। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिवारवाले उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। रातभर चले उपचार से वह ठीक हो गई। सुबह पिता के साथ सदर कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर पूरी कहानी बताई। उसने आरोपी युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत सदर कोतवाली थाने के एसएसआई परमाशंकर यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।