फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सदस्यों की जुटान कर जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई ताकत

सदस्यों की जुटान कर जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई ताकत

Sun, 30 Jul 2017 06:30 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
सदस्यों की जुटान कर जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई ताकत
देवरिया। तख्तापलट की सुगबुगाहट के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव उर्फ बबलू ने सदस्यों की बैठक बुलाकर यह बताने की कोशिश की कि बहुमत का जादुई आंकड़ा उनके पास है। 56 सदस्यों में से 50 सदस्य बैठक में मौजूद रहे। सदस्यों ने क्षेत्र में विकास न होने का दुखड़ा रोया तो अध्यक्ष ने सदस्यों के दर्द पर मरहम लगाया। इस दौरान गिले-शिकवे भी दूर किए गए। हालांकि बैठक से विरोधी खेमा दूरी बनाए रखा। बैठक में बहुमत से अधिक सदस्यों की मौजूदगी देख अध्यक्ष गदगद दिखे।
विज्ञापन

सप्तमी पर दावत के बहाने जिला पंचायत सदस्यों की अध्यक्ष में शहर के एक होटल में बैठक बुलाई। इस बैठक को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं की भी नजर थी। चूंकि यहां पर सपा के रामप्रवेश यादव अध्यक्ष हैं, इसलिए सत्ताधारी दल के नेता अपने लोगों के जरिए बैठक के बारे में जानकारी जुटाते रहे। सदस्यों ने एक स्वर से अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के प्रति निष्ठा जताई। बैठक में 50 सदस्यों की मौजूदगी से विरोधी खेमा के अविश्वास प्रस्ताव लाने के प्रयास को झटका लगा है। अध्यक्ष ने कहा कि इस बार इस बार के टेंडर में सभी सदस्यों को बराबर सम्मान दिया जाएगा। हर सदस्य के क्षेत्र में विकास कराया जाएगा। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष राम इकबाल के पुत्र अजय यादव के अलावा राजन यादव आदि नहीं आए। कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि चुनाव हुए डेढ़ साल हो गए हैं। उनके क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है। इससे क्षेत्र की जनता उनसे जवाब मांग रही है। अध्यक्ष ने कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा। ओम प्रकाश भारती ने जिला पंचायत अध्यक्ष का समर्थन करते हुए सदस्यों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने की अपील की। ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि अध्यक्ष सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का कार्य करते हैं। इस दौरान प्रेमलता सिंह, शकुंतला भारती, रवि प्रताप कुशवाहा, अनवन अंसारी, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed