{"_id":"597cbd6b4f1c1b913e8b4976","slug":"41501347179-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की मौत से नाराज सफाईकर्मियों ने सड़क जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की मौत से नाराज सफाईकर्मियों ने सड़क जाम किया
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागलपुर/मईल (देवरिया)। सफाईकर्मी की मौत से आक्रोशित साथियों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। नाराज सफाईकर्मियों ने स्वच्छता अभियान के दो कोऑर्डिनेटरों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसकी वजह से बलिया-देवरिया मार्ग पर दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। एसडीएम और सीओ के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए।
लार थानाक्षेत्र के तेतरी हरदो गांव निवासी संजय यादव भागलपुर ब्लॉक के सतरांव गांव में सफाईकर्मी पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बलिया उत्तर गांव में ओडीएफ कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान के दो जिला कोऑर्डिनेटर भागलपुर ब्लॉक कार्यालय में संजय को बुलाकर बुरी तरह डांटा-फटकारा और नौकरी से निकालने की धमकी दी। सफाईकर्मी ने यह जानकारी घरवालों को दी। शाम सात बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। घरवाले संजय को लेकर सलेमपुुर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी जब ब्लॉक के सफाईकर्मियों को हुई तो वे उसके घर पहुंच गए। शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली लाद कर बलिया-देवरिया मार्ग पर ले आए और भागलपुर चौराहे पर सुबह नौ बजे सड़क पर जाम लगा दिया। सफाईकर्मी कोऑर्डिनेटरों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। 11 बजे सलेमपुर एसडीएम रामविलास राम सीओ संदीप सिंह, सीओ बरहज वरुण मिश्र समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। संतोष के घरवाले शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए। बिना पोस्टमार्टम ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि घरवालों ने शव का पीएम नहीं कराया। परिवार की ओर से दिया गया मांगपत्र प्राप्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
अफसरों के सामने हुई हाथापाई
सड़क जाम के दौरान जब अफसरों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो घर वाले तो बैकफुट पर आ गए, लेकिन सफाईकर्मी संगठन राजी नहीं हुआ। इस बात को लेकर अफसरों के सामने संगठन के पदाधिकारियों और सफाईकर्मी के गांववालों में हाथापाई भी हुुई। इससे नाराज सफाईकर्मी उसके दाह संस्कार में शामिल नहीं हुए।