{"_id":"6896402aefdca05e99002c9e","slug":"40000-looted-from-youth-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160445-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक से दिनदहाड़े 40 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक से दिनदहाड़े 40 हजार की लूट
Fri, 08 Aug 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के कसया रोड स्थित पीएनबी की शाखा के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक पर हमला कर बदमाश 40 हजार लूटकर भाग गए। इससे सनसनी फैल गई। पुलिस वारदात स्थाल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री पुरम वार्ड निवासी साबिर अली फेरी लगाकर सामान बेचता है। दोपहर वह सामान बेचने बाइक से कसया रोड की ओर जा रहा था।
साबिर का कहना है कि पीएनबी की शाखा के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने लोहे के रॉड से वार कर घायल कर दिया और पास रखे 40 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
हमले के दौरान साबिर अली के नाक से खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे हमलावरों से बचाया। वारदात की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजवाया। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमलावर अपराधी प्रवृत्ति के हैं। कोतवाल डीके सिंह ने बताया किमामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।