फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   40 crores spent, still flood threat persists in Bhagalpur

Deoria News: 40 करोड़ खर्च, फिर भी भागलपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार

Fri, 20 Jun 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
40 crores spent, still flood threat persists in Bhagalpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। भागलपुर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भागलपुर, छित्तूपुर,देवसिया गांव के पश्चिम दिशा से सरयू नदी प्रवाहित होती है। सरयू नदी एक दशक से हजारों एकड़ किसानों की भूमि काटते हुए भागलपुर- मईल मार्ग बंधे के पास पहुंच गई है।
बाढ़ विभाग की ओर से हर साल करोड़ों रुपये खर्च होता है, लेकिन तटवर्ती लोगों को बाढ़ के समय कटान से स्थाई निजात अब तक नहीं मिली है।बाढ़ के समय कटान रोकने के लिए बाढ़ विभाग दशकों से हर साल करोड़ों रुपए खर्च किया जाता है।
विज्ञापन

इसके बावजूद हर साल कटाव को लेकर स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिखता। एक दशक में भागलपुर से देवसिया गांव तक सरयू का कटान रोकने के लिए चार जगहों पर 40 करोड़ से ऊपर की धनराशि बाढ़ विभाग की ओर से खर्च किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2012-13 में भागलपुर- मईल मार्ग बंधे को बचाने के लिए 3 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्पर बंधे का निर्माण कराया गया। 2014-15 में देवसिया गांव के पश्चिम 200 मीटर लंबा लांचिंग, पीचिंग,कटर का कार्य कराया गया।

2018-19 में देवसिया गांव के दक्षिण 4 करोड़ रुपये की लागत से दो स्पर बंधे का निर्माण कराया गया। 2023-24 में देवसिया गांव के पश्चिम 10 करोड़ और भागलपुर कस्बे के पश्चिम 9 करोड़ रुपये की लागत से तीन सौ मीटर लांचिंग पिचिंग का कार्य कराया गया। वर्ष 2025 में भागलपुर से देवसिया तक 600 सौ मीटर लांचिंग, पिचिंग,कटर बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed