फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   40 acre crop burnt

Deoria News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 40 एकड़ गेहूं की फसल जली

Mon, 08 Apr 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
40 acre crop burnt
खुखुंदू के परसिया गुलाली गांव में लगी आग से जलती गेहूं की फसलें, संवाद
फोटो समाचार...
विज्ञापन

खुखुंदू, परसिया गुलाली, गांगी, पड़ौली, बैदौली, मंगरईची और भटनी के केवड़ा गांव के किसानों की जली फसल

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से सात गांवों की तकरीबन 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पंपिंग सेट लगाकर आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए ट्रैक्टर से जुताई भी करनी पड़ी।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया गुलाली गांव के पास बिजली के तार पर चिड़िया के बैठने से शाॅर्ट सर्किट हो गया। इससे चिंगारी गेहूं की फसल पर गिरी। फसल जलने लगी। आसपास गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। लपटें इतनी तेज थीं कि आग बुझाते समय कई लोग झुलसने से बच गए। किसानों ने बोरिंग पर लगे पंपिंग सेटों को चालू कर आग बुझाई।
विज्ञापन

इसके बावजूद खुखुंदू, नूनखार, गागी, परसिया गुलाली, पड़ौली गांव के किसानों की तकरीबन 20 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उधर, मंगरईची गांव में आग लगने से मंगरईची, बैदौली और भटनी के केवड़ा के रहने वाले किसानों की 20 एकड़ गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों गांवों में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से आग लगी है। स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से आग बुझाई गई है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि आगलगी की सूचना मिली है।




इन गांवों के इन किसानों की जली फसल

खुखुंदू। आगलगी में खुखुंदू गांव निवासी रामप्रवेश यादव, राधेश्याम गुप्ता, हरे राम गुप्ता, नथुनी प्रसाद गुप्ता, तेज बहादुर गुप्ता अजय उर्फ अयोध्या राय, मारकंडेय राय, शिव यादव, नूनखार गांगी निवासी पंकज चौहान, संजय चौहान, मुन्ना, प्रदीप, परसिया गुलाली निवासी नागेंद्र तिवारी, पड़ौली गांव निवासी कुबेर पाल, महेश पाल, केदार पाल, रामदत्त कुशवाहा, शिवदत्त कुशवाहा, जबकि दूसरे गांव मंगरईची में लगी आग में रामाशीष प्रजापति अशोक प्रजापति, गंगा प्रजापति, रामप्रवेश यादव, अमरनाथ यादव, बैदौली गांव निवासी दुर्गा यादव, शिव बड़ाई यादव, अवधेश सिंह, बैदौली गांव में स्थित भटनी केवड़ा निवासी ओमप्रकाश यादव, ज्ञानप्रकाश, दयाशंकर, कन्हैया, विनोद और अरुण समेत अन्य किसानों की फसल जली है।



इनसेट....

आग बुझने के बाद खुखुंदू और मंगरईची में पहुंचा दमकल

खुखुंदू। बड़ी संख्या में पहुंचे लोग सड़क किनारे पेड़ की टहनियों को तोड़ तोड़कर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लपटों के आगे बेबस हो जा रहे थे। पंपिंग सेटों के सहारे आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। यह देखकर किसान आक्रोशित हो उठे। हालांकि, मौके पर सहयोग में लगी स्थानीय पुलिस ने अपनी मौजूदगी में दमकल की गाड़ी को वहां से लौटा दिया। यही स्थिति मंगरईची गांव में भी हुई। वहां भी आग बुझने के बाद ही दमकल विभाग पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed